दून पुलिस ने विभिन्न वादों में वांछित 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने विभिन्न वादों में लम्बे समय से वांछित/फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। विकासनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दून पुलिस द्वारा 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को वारंटों के शत-प्रतिशत तामील/निष्पादन करने के निर्देश दिए गए थे।

गिरफ्तार वारंटियों में आबिद खान, ताहिर, नरेश, इम्तियाज खान, अदनान अंसारी, शमीम, संदीप कौशिक, इकरार, सोहेल उर्फ गुल्ला, अहसान, नईमुद्दीन और सत्तार शामिल हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने इन वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments