देहरादून – एसएसपी देहरादून की कारगर रणनीति के तहत दून पुलिस ने वाहन चोरी के शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना के चोरी की गई स्कूटी को पुलिस ने बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त रमेश गवारिया पुत्र बाबूलाल गवारिया निवासी ग्राम सनवाड, फतेहनगर, जिला उदयपुर, राजस्थान, उम्र 40 वर्ष है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पुलिस से बचने के लिए खानाबदोशों की तरह गंगा किनारे घाटों, पुराने खंडरो व अन्य स्थानों पर रहता है तथा मौका मिलने पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
अभियुक्त पूर्व में भी राजस्थान से जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध राजस्थान में चोरी व लूट के 07 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने रायवाला में पैट्रोल पम्प के पास से स्कूटी चोरी की थी और उसे जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से स्कूटी एक्टिवा संख्या UK14C- 8165 बरामद की है।
पुलिस टीम में उ0नि0 कुशाल सिंह रावत, हे0का0 चन्द्रपाल और का0 मुनीष शामिल थे।

Recent Comments