दून पुलिस ने 06.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18-09-2025 की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भूरेशाह मजार, शक्ति नहर गाटर पुल कुल्हाल के पास से एक अभियुक्त को 06.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण और अपराध

अभियुक्त जावेद पुत्र लियाकत निवासी कुल्हाल, थाना विकासनगर, देहरादून है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो उक्त स्मैक को खालिद नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त जावेद पूर्व में भी चोरी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल। उसके खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। अभियुक्त के कब्जे से 06.27 ग्राम अवैध स्मैक और घटना में प्रयुक्त वाहन स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-बी-5185 को सीज किया गया।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी में उ0नि0 विकसित पवार, चौकी प्रभारी कुल्हाल, का0 नितिन कुमार और का0 राजकुमार शामिल थे। खालिद की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments