अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 06.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये है।

गिरफ्तार अभियुक्त सादिक पुत्र जब्बार निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून का रहने वाला है और पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी में उ0नि0 विवेक कुमार राठी, चौकी प्रभारी धर्मावाला, कानि0 नरेश पंवार और कानि0 नितिन कुमार शामिल थे।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments