देहरादून,दिनांक – 02/03/2025(आरएनएस)सचिवालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल को दून पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। अभियुक्ता पर आरोप है कि उसने एक युवक से 26 लाख 55 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से प्राप्त की थी और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था।
प्रकरण का विवरण:
वादी अमित कुमार, निवासी ऋषिकेश द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अभियुक्ता रविकांता शर्मा ने उसे सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी रकम ऐंठी थी। जांच के दौरान, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दिया गया नियुक्ति पत्र कूटरचित था।
पुलिस ने प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए और जांच प्रक्रिया के तहत 59 वर्षीय महिला अभियुक्ता रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल को मु0आ0सं0- 463/23 धारा 420/467/468/471/120 IPC के तहत गिरफ्तार किया है।
अभियुक्ता का विवरण:
- नाम: रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल
- पति का नाम: नरेंद्र प्रकाश शर्मा
- निवासी: लेन नंबर – ई, सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे, अलकनंदा एनक्लेव, जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी
- उम्र: 59 वर्ष
अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास:
- मु0अ0सं0 107/23 धारा 420/467/468 IPC, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
- मु0आ0सं0 13/25 धारा 420 IPC, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
- मु0आ0सं0 463/23 धारा 420, 467, 468, 471, 120 B IPC, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
पुलिस टीम:
- व0उ0नि0 सुमेर सिंह, थाना नेहरू कॉलोनी
- म0कानि0 प्रिया चौहान

Recent Comments