देहरादून, चकराता ,दिनांक 13 अप्रैल, 2025 : थाना चकराता क्षेत्र के मंझगांव खत-द्वार निवासी एक व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उनके गांव के ही रहने वाले पियाराम जोशी पुत्र श्री रूपराम जोशी, जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझगांव में शिक्षक हैं, ने उनकी नाबालिग बहन के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बहन बहुत डर गई थी और उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। वादी की शिकायत पर थाना चकराता में मु0अ0सं0-03/2025 धारा-376/506 भा0द0वि0 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घटना के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी और मुखबिरों के माध्यम से अभियुक्त के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही थीं। इसी क्रम में, आज दिनांक 16 अप्रैल, 2025 को पुलिस टीम ने अभियुक्त पियाराम जोशी को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- पियाराम जोशी पुत्र श्री रूपराम जोशी, निवासी ग्राम मंझगाँव, थाना चकराता, जनपद देहरादून।
पुलिस टीम: - उ0नि0 दीपक धारीवाल, थानाध्यक्ष कालसी
- उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता
- व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर
- कां0 सुधीर, थाना चकराता
- कां0 यशपाल, थाना चकराता
- कां0 नरेन्द्र, (एसओजी)
- कां0 पंकज (एसओजी)

Recent Comments