“त्यौहारों से पहले दून पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील”

देहरादून। आगामी नवरात्रि, ईद-उल-फितर तथा अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कैंट पुलिस ने गुरुवार को व्यापक फ्लैग मार्च किया। एसएसपी दून के निर्देश पर आयोजित इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 

फ्लैग मार्च गांधीनगर, चोर खाला, गोविंदगढ़, ईदगाह, प्रकाश नगर, शांति विहार, कुम्हार मंडी, किशननगर चौक और चकराता रोड क्षेत्र में निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्वों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएँ। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। 

पुलिस ने चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहारों के दौरान नागरिकों में विश्वास कायम करना और यह संदेश देना था कि पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments