दून पुलिस ने एनडीपीएस के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त तस्लीम पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
थाना सेलाकुई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 54/24 धारा 8/21/29 एनडीपीएस में पूर्व में पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर दिलशाद को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तस्लीम प्रकाश में आया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने सुरागरसी/पतारसी और मोबाइल सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तस्लीम पुत्र असलम निवासी बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून है। उसकी उम्र 40 वर्ष है और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी में उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई, व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार, म0उ0नि0 मीना रावत और कां0 उपेंद्र भंडारी शामिल थे।

Recent Comments