गुटबाजी पर दून पुलिस का शिकंजा, दो एलएलबी छात्र 172 बीएनएसएस में निरुद्ध

शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति पर सख्ती, निष्कासन के लिए संस्थान को लिखा पत्र

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के बाद दून पुलिस ने शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती गुटबाजी और अपराध की प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत एलएलबी के दो छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 172 बीएनएसएस के तहत निरुद्ध किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों छात्रों के बीच आपसी गुटबंदी की स्थिति प्रकाश में आई थी। दोनों पक्षों के विरुद्ध थाना सेलाकुई में शिकायतें भी दर्ज हैं, जिन पर वर्तमान में कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस का मानना है कि इन छात्रों की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के बीच बढ़ रही गुटबाजी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, ऐसे छात्रों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है, जो शैक्षणिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में थाना सेलाकुई पुलिस ने 25 मार्च 2026 को दोनों छात्रों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरुद्ध किया। इसके अलावा, दोनों छात्रों के निष्कासन के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान को पत्राचार भी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। इस कार्रवाई को शिक्षण संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने और छात्र राजनीति व गुटबाजी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments