

देहरादून।एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 पेटी अंग्रेजी शराब और 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 2 वाहनों को सीज किया गया है।
कोतवाली चकराता
7 जुलाई को चेकिंग के दौरान टाइगर फॉल से डामटा रोड स्थित पाटी तिराहे के पास से पुलिस ने सुपा दास पुत्र भानु दास निवासी कालसी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की उम्र 50 वर्ष है।
कोतवाली ऋषिकेश
ऋषिकेश पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 तस्करों को दबोचा।
- गणेश सिंह पुत्र मुकेश सिंह निवासी संभल UP के पास से 48 क्वार्टर IMPERIAL BLUE WHISKY और बाइक UK07 GA 2924 बरामद।
- रोशन पुत्र आत्मा राम निवासी सहारनपुर UP के पास से 50 पव्वे IMPERIAL BLUE बरामद।
- साहिल कुमार उर्फ लक्की पुत्र रुपचन्द सिंह निवासी बनखण्डी ऋषिकेश के पास से 24 हाफ और 44 पव्वे IMPERIAL BLUE और स्कूटी UK08BD-1936 बरामद।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Recent Comments