देहरादून – बसंत विहार क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में दून पुलिस ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं। ई-रिक्शा चालक की हत्या के बाद उसके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलने पर थाना बसंत विहार में नियुक्त पुलिस कर्मियों ने धनराशि एकत्र कर मृतक के परिजनों को दी है।
गौरतलब है कि ई-रिक्शा से हुई दुर्घटना के चलते हुए विवाद में कुछ लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था और उसके जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अब पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आई है। पुलिस कर्मियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि वे भविष्य में भी हर संभव मदद करेंगे।

Recent Comments