दून पुलिस ने अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया व्यापक अभियान

दून पुलिस ने त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वाले 158 व्यक्तियों के विरुद्ध 152 बीएनएसएस के अन्तर्गत रिपोर्ट सम्बन्धित मजिस्ट्रेट को प्रेषित की गई।

अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वाले 280 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 85 व्यक्तियों के चालान किए गए।

कार्यवाही का विवरण

  • 152 बीएनएसएस के अन्तर्गत प्रेषित की गई रिपोर्ट: 158
  • 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किए गए चालान: 280
  • 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना: 70 हजार रुपये
  • 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत मां0 न्यायालय के किए गए चालान: 85
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments