देहरादून – एसएसपी देहरादून ने पुरानी कार/बाइकों को रेंट/विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों को रेंट/विक्रय करने सम्बन्धित समस्त रिकार्डं/रजिस्टरों को चैक किया और उपस्थित अधिकारियों को वाहन विक्रय करते समय खरीददार के सभी दस्तावेजों/मोबाइल नम्बरों को वेरीफाई करने के निर्देश दिए।
एसएसपी देहरादून ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातर सघन चैकिंग अभियान चलाने तथा थाना क्षेत्रों में स्थित बाइक रेंटल प्रतिष्ठानों की भी चैकिंग कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

एसएसपी देहरादून ने उपस्थित अधिकारियों को पुरानी कारों/बाइकों को बेचने अथवा रेंट पर देने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के लिये एस0ओ0पी0 तैयार करने के निर्देश दिए। इसके तहत सभी प्रतिष्ठान संचालकों को कार/बाइक इत्यादि वाहनों को विक्रय/रेंट पर देते समय एक फार्म दिया जायेगा, जिसमें उनके द्वारा वाहन खरीदार की समस्त डिटेल्स भरकर उसकी पहचान से सम्बन्धित समस्त वैध दस्तावेजो व उनके मोबाइल नम्बरों को लिया जायेगा।
इसके अतिरिक्त वाहन की खरीद-फरोक्त से सम्बन्धित लेन-देन की प्रक्रिया में अधिकांश धनराशि का भुगतान खरीददार के बैंक अकाउन्ट के माध्यम से लिया जायेगा, जिससे खरीददार के बैंक अकउन्ट की डिटेल भी प्रतिष्ठान संचालक को उपलब्ध हो सकें।


Recent Comments