विकासनगर में दून पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराध, नशा और बाल अपराधों के खिलाफ जागरूक किया

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने आज विकास प्रगति शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल, अम्बाडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव, बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं से बचाव के उपायों के साथ-साथ आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 181 के बारे में भी अवगत कराया गया।

बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और सतर्कता के महत्व के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की भी जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्रों और अध्यापकों से अपील की कि वे अपने आसपास अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को दें। उनकी पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने नशे से दूर रहने तथा दून पुलिस की नशा विरोधी मुहिम में पूरा सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments