वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 वाहन चोर को चोरी की स्कूटी ले साथ किया गिरफ्तार

देहरादून, 05/02/2025  दिनांक 04-02-2025 को वादी शाहरुख निवासी तेलपुर चौक मेहुवाला माफी द्वारा सूचना दी कि उसकी स्कूटी एक्टिवा Uk-07-FG- 7282 को अज्ञात चोर द्वारा राजेंद्र नगर गली नंबर- 06 से चोरी कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली कैंट में मु0अ0सँ0- 23/2025 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करते संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 04-02-2025 को चौकी बिंदाल स्थित तलवार रोड पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त जसपाल पुत्र जयप्रकाश निवासी 103/A मसन्दावाला न्यू फॉरेस्ट FRI कोलागढ़ रोड, देहरादून, उम्र 29 वर्ष को चोरी की स्कूटी UK-07- FG- 7282 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त स्कूटी को नशे की पूर्ति के लिए गिरवी रखने हेतु चोरी करना बताया गया।

नाम पता अभियुक्त

1- जसपाल पुत्र जयप्रकाश निवासी 103/A मसन्दावाला, न्यू फॉरेस्ट FRI कोलागढ़ रोड, जनपद देहरादून, उम्र 29 वर्ष

बरामदगी का विवरण :-

1- एक्टिवा स्कूटी UK07FG 7282

पुलिस टीम

1- अ0उ0नि0 वीरेंद्र राम
2- कानि0 सर्वेश
3- कानि0 सूरज
4- कानि0 योगेश

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments