देहरादून – पटेलनगर पुलिस ने नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई नकदी, ज्वैलरी व दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में जावेद अन्सारी पुत्र मौ0 इरफान और कृष्ण गोपाल पुत्र जयप्रकाश शामिल हैं। दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं और अपने नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दोनों अभियुक्त पूर्व में भी चोरी तथा मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 07/11/2025 को वादी अंकुर सैनी पुत्र अशोक सैनी ने कोतवाली पटेलनगर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से नकदी तथा ज्वैलरी चोरी किये जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 604/2025 व 305 (ए))/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना को अजांम देने वाले अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी कर सूचनायें एकत्रित की गई एंव मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनाँक 15-11-2025 को चैकिंग के दौरान घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

Recent Comments