दून पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

सेलाकुई, देहरादून, 23 फरवरी 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के नेतृत्व में पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र में एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाई है।

14 फरवरी 2025 को हरिपुर, सेलाकुई के निवासी विनोद पाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र मोहित पाल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। इस मामले में सेलाकुई पुलिस ने तत्काल मामला पंजीकृत किया और जांच शुरू की। मोहित पाल की गंभीर स्थिति में उपचार के दौरान 19 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित के सिर पर चोटें संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू की।

घटना की संदिग्धता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने थानाध्यक्ष सेलाकुई को गहन जांच के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की। स्थानीय मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का विजय उर्फ नीतू नामक व्यक्ति से अक्सर विवाद रहता था। इस पर पुलिस ने विजय उर्फ नीतू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान विजय उर्फ नीतू ने कबूल किया कि उसने 14 फरवरी की रात को आपसी बहस के दौरान मोहित पाल के सिर पर डंडे से वार किया और उसे छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।

अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: विजय उर्फ नीतू
  • पिता का नाम: दर्शन लाल
  • पता: रुशान फार्मा के पीछे, हरिपुर, सेलाकुई
  • उम्र: 30 वर्ष

पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
  2. उ0नि0 अनित कुमार (विवेचक)
  3. हे0का0 जितेंद्र
  4. काo शीशपाल
  5. काo प्रवीण
  6. काo सुधीर
  7. काo उपेंद्र भंडारी

टीम SOG:

  1. निरीo मुकेश त्यागी, प्रभारी SOG ग्रामीण
  2. उoनिo दीपक धारीवाल
  3. उoनिo चिंतामणि मैथानी
  4. हेoकांo कमल जोशी
  5. कांo जितेंद्र
  6. कांo नवनीत
  7. कांo मनोज

इस खुलासे से दून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझा कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments