देहरादून। दून पुलिस ने रानीपोखरी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक और अभियुक्त एक ही जगह पर काम करते थे। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि मृतक द्वारा अक्सर उसका अपमान किया जाता था, जिससे उसने रंजिश रखनी शुरू कर दी थी।
अभियुक्त ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए मृतक युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, अभियुक्त ने मृतक को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और नशे में होने पर उसे पानी के पुराने सीवर टैंक में धक्का दे दिया। मृतक के बचने के प्रयास में उसका शरीर टैंक के सरिया में अटक गया, तब अभियुक्त ने उसकी टांगें पकड़कर उसे जोर से नीचे धकेल दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू पुत्र जितेन्द्र निवासी गली नं० 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, देहरादून है। उसकी उम्र 19 वर्ष है। पुलिस ने घटना के समय अभियुक्त के पहने हुए कपड़े और जूते बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी, हे0कां0 धीरेंद्र कुमार यादव, का० रवि कुमार, का० तेज सिंह, का० दुष्यन्त, का० शशिकांत, का० कर्मजीत और का० चालक चैनपाल शामिल थे।

Recent Comments