देहरादून – थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने चोरी की घटना का 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अनीश पुत्र स्व० अनवर, निवासी गली नम्बर 05 आजाद कालोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष और रोहित क्षेत्री पुत्र स्व भाग बहादुर क्षेत्री, निवासी डाकरा, कैंट, देहरादून उम्र 25 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रोहित क्षेत्री के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक घटनाओं के 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त अनीश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त बंद घरों की रैकी कर घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं और अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। दिन में बंद घरो की रेकी कर घरों को चिन्हित करते थे और रात्री में आने जाने वाले लोगो की नजर से बचते हुए चोरी की घटना को अजांम देते थे।
पुलिस टीम में उ०नि० विकास शुक्ला, चौकी प्रभारी आशारोड़ी, कान्स0 सागर राइ, कान्स0 असजद, कान्स0 कैलाश पंवार, कान्स0 राजीव कुमार और कान्स0 रणवीर शाह शामिल थे।

Recent Comments