डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लगभग 05 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो० सुहैल पुत्र रईश अहमद निवासी जेनुल आबदीन अफजलगढ, धामपुर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कबाडी बाजार के पास मैन हाईवे, निकट कारगी चौक पटेलनगर से गिरफ्तार किया था।

इस मामले में 01 मार्च 2026 को कोतवाली डोईवाला पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया था कि वादी अशोक कुमार रावत अपने परिवार के साथ नोयडा गए थे और उनके मकान का लॉक टूटा हुआ था, जिसमें से सोने और चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा, अ0उ0नि0 प्रेम सिंह, का0 दिनेश रावत और का0 रविन्द्र टम्टा शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments