नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का एक्शन, 52 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून – एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का एक्शन जारी है। विकासनगर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 52 लाख रुपये मूल्य की 173.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त स्मैक को वह खुशहालपुर निवासी मेहराज से लेकर आया था, जिसे वह पहाड से आने वाले ग्राहकों व नशा करने वाले स्थानीय लोगो को बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं, प्रभारी कोतवाली विकासनगर, उ0नि0 सनोज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, उ0नि0 संदीप पंवार, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कानि0 अनिल सालार और कानि0 संजय कुमार शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments