दून पुलिस की मुस्तैदी से दबंगई करने वालों पर कार्रवाई

देहरादून, 02 फरवरी 2025 – देहरादून में सार्वजनिक स्थान पर दबंगई दिखाने वाले तीन युवकों पर दून पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो को लेकर की गई है, जिसमें कुछ लोग चाय-सुट्टाबार, जौलीग्रांट के बाहर लड़ाई-झगड़ा करते हुए दिख रहें हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। यह निर्देश प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को दिए गए, ताकि वीडियो में नजर आने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में डोईवाला पुलिस ने एक टीम का गठन किया, जिसने वीडियो की गहन जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि झगड़ा कर रहे व्यक्तियों का संबंध डोईवाला क्षेत्र से है।

पुलिस टीम ने मुखबिर के माध्यम से जानकारी जुटाकर तीनों अभियुक्तों की पहचान की:

  1. अर्पित (पुत्र विनोद कुमार), निवासी आर्य नगर डोईवाला, उम्र 27 वर्ष
  2. आदित्य (पुत्र सुभाष कुमार), निवासी प्रेम नगर, डोईवाला, उम्र 25 वर्ष
  3. गुरतेज सिंह (पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह), निवासी वार्ड नंबर 2, आर्य नगर, डोईवाला, उम्र 24 वर्ष

डोईवाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments