ड्रंक एंड ड्राइव तथा रैश ड्राइविंग पर दून पुलिस की सख्त कार्रवाई

देहरादून, 16 मार्च 2025 (आरएनएस ) सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस ने बीती रात ड्रंक एंड ड्राइव और रैश ड्राइविंग के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके वाहन जब्त कर लिए। रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें 25 वाहन सीज किए गए।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वाले 55 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इंटरसेप्टर वाहन करेंगे सख्त निगरानी

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दो इंटरसेप्टर वाहन नियुक्त किए गए, जो रातभर गश्त कर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

  • राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से राजपुर तिराहा तक
  • किरसाली चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग तक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यातायात सुधार के लिए अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देहरादून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments