देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में कावली रोड पर रविवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसमें सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही दून पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने देखा कि दोनों पक्ष आपस में ईंट-पत्थर फेंक रहे थे, जिससे वहां से गुजरने वाले नागरिकों के चोटिल होने का भय उत्पन्न हो गया था। पहले पुलिस ने शांति बहाली के प्रयास किए, लेकिन दोनों पक्ष और उग्र होने लगे। ऐसे में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में राहुल सिंह (21 वर्ष), विशाल (30 वर्ष), जसपाल (26 वर्ष), बबली कौर (48 वर्ष), नर्मता (20 वर्ष), सिमरन (28 वर्ष), और सीता कौर (48 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपित शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून के निवासी हैं।
पुलिस की इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक, उ०नि० अमित कुमार तथा उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य सदस्यों में उ०नि० कुसुमलता पुरोहित, उ०नि० ज्योति कन्याल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी विवाद को शांति पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें और सार्वजनिक सुरक्षा का ध्यान रखें।

Recent Comments