दून पुलिस ने अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की

देहरादून। दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 740 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज कर दिया गया है।

पुलिस टीम ने थाना कालसी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाइक को रोककर चैक किया तो बाइक सवार 02 अभियुक्तों खेमू पुत्र भूपाल सिंह और अनिल थापा पुत्र खडक सिंह के पास से उक्त अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे दोनों नेपाल के रहने वाले हैं और त्यूणी क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने किसी स्थानीय नशेड़ी से सुना था कि देहरादून में चरस की काफी मांग है और वे मुनाफे के लालच में देहरादून में बेचने की फिराक में थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम खेमू पुत्र भूपाल सिंह और अनिल थापा पुत्र खडक सिंह हैं और उनके पास से 740 ग्राम अवैध चरस और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। पुलिस टीम में उ0नि0 नीरज कठैत, का0 नरेश पंत, का0 संजय कुमार और का0 राजेश रावत शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments