गौतस्करों और गौकशी में शामिल बदमाशों के खिलाफ दून पुलिस का तेज अभियान जारी

देहरादून,06फरवरी2025(आरएनएस) दून पुलिस ने गौकशी की घटनाओं में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ एक ताबड़तोड़ अभियान शुरू किया है। विकासनगर क्षेत्र में तड़के सुबह हुई एक मुठभेड़ में सहसपुर क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है।

धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर रुकने से इंकार कर दिया और विकासनगर क्षेत्र की तरफ भाग गए। पुलिस टीमों ने उनका पीछा किया, जिसके बाद कुँजा ग्रांट गांव के पास के जंगल में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हुआ, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया, जहाँ एसपी विकासनगर ने घटना की जानकारी ली।

गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान से पूछताछ की, जिसमें गौकशी की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए। मुठभेड़ में घायल बदमाश और गिरफ्तार अभियुक्त गौकशी की घटनाओं में शामिल थे तथा थाना सेलाकुई में गौवश की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ के दौरान एक देसी तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. मुजम्मिल पुत्र असलम, निवासी खुशालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून (घायल, पैर पर गोली लगी)
  2. उजेयफ पुत्र रहीश, निवासी रायपुर बेहड़, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

दून पुलिस का अभियान जारी है, और क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक कदमों को और भी मजबूत किया जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments