‘लौह पुरुष’ पटेल की 150वीं जयंती पर दून पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

रानीपोखरी थाना परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

देहरादून, 27 अक्टूबर। ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर दून पुलिस जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में, आज थाना रानीपोखरी पुलिस टीम ने थाना परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं और आमजन के साथ एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाना था।
रानीपोखरी थाना पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर पंजीकरण की प्रक्रिया, साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस टीम ने विशेष रूप से 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), और 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) के बारे में छात्रों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में एक शैक्षणिक संवाद और प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे। पुलिस अधिकारियों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पुलिस पोर्टलों की अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments