नदी-नालों और जल स्रोतों के किनारे गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान

डोईवाला और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में नदी-नालों व जल स्रोतों में गंदगी फैलाने वाले 06 व्यक्तियों के विरुद्ध मामले दर्ज

लाउडस्पीकरों और गोष्ठियों के माध्यम से नदी-नालों तथा जल स्रोतों के किनारे रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

नदी-नालों व जल स्रोतों में गंदगी फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की दी गई चेतावनी

मा० उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को किया गया निर्देशित

देहरादून, दिनांक – 22 अप्रैल, 2025 : माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड में दायर जनहित याचिका में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों में गंदगी डालने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को इस संबंध में जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देशों के अनुपालन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस निर्देश के परिणामस्वरूप, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत नदी-नालों एवं जल स्रोतों के पास रहने वाले लोगों को लाउडस्पीकरों व गोष्ठियों के माध्यम से नदी-नालों व जल स्रोतों में कूड़ा कचरा न डालने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, नदी-नालों व जल स्रोतों में कूड़ा कचरा फेंकते हुए पाए जाने अथवा गंदगी फैलाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान, नेहरू कॉलोनी तथा डोईवाला क्षेत्र में नदी-नालों व जल स्रोतों में गंदगी फैलाने वाले 06 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी तथा डोईवाला पर 04 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

दर्ज मामलों का विवरण:-
01: कोतवाली डोईवाला
मु०अ०सं०: 103/25, धारा: 279 बीएनएस बनाम

  • आनंद प्रकाश पुत्र रामआसरे, निवासी: केशवपुर बस्ती वार्ड नं० 11, डोईवाला
  • मनोज पुत्र हरिराम, निवासी: केशवपुर बस्ती डोईवाला, देहरादून
    मु०अ०सं०: 104/25, धारा: 279 बीएनएस बनाम
  • सुरेंद्र राजपूत पुत्र रामकिशोर, निवासी: केशवपुरी बस्ती, डोईवाला।
    02: थाना नेहरू कॉलोनी
    मु०अ०सं०: 150/25, धारा: 279 बीएनएस बनाम
  • एहसान अली, पुत्र जरीफ, निवासी: 16 मंगल बस्ती, राजीव नगर, नेहरू ग्राम, थाना नेहरू कॉलोनी
    मु०अ०सं०: 151/25, धारा: 279 बीएनएस बनाम
  • अजय सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर, निवासी: हरिपुर, दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी
  • करण सिंह नेगी, पुत्र स्व० नारायण सिंह, निवासी: दीपनगर, अजबपुर कला।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments