देहरादून। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्ट्रीट क्राइम में लिप्त एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 03 स्कूटिया बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त सूरज भंडारी पुत्र शिव चरण सिंह भंडारी निवासी 228 शक्ति विहार, रायपुर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष है। अभियुक्त नशे का आदि है और अपने नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
अभियुक्त को सफेद रंग की स्कूटी चलाने का शौक है, जिसके लिए वह अधिकतर सफेद रंग की स्कूटीयों को ही टारगेट करता था। अभियुक्त द्वारा चोरी की गई स्कूटीयों को ओएलएक्स के माध्यम से भी बेचने का प्रयास किया गया था।
अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित स्कूटियां बरामद की गई हैं:
- वाहन संख्या UK07AZ4388 स्कूटी एक्टिवा
- वाहन संख्या UK07DS8115 स्कूटी एक्टिवा
- वाहन संख्या UK07FS1623 स्कूटी सुजुकी
अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोगों में थाना रायपुर से जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
इस कार्यवाही में उ0नि0 सुनील नेगी, चौकी प्रभारी जोगीवाला, हे0कानि0 सोबन राणा, कानि0 विपिन सेमवाल, कानि0 हर्षवर्धन और कानि0 कृष्णानंद सेमवाल शामिल थे।

Recent Comments