दून पुलिस की साइबर शिक्षा: स्कूली बच्चों को फ्रॉड से बचने के गुर सिखाए

देहरादून : साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून पुलिस ने जनजागरूकता की एक नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत आज थाना रायपुर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, मालदेवता में ‘साइबर अपराध जागरूकता पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने बच्चों को समझाया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, ओटीपी, बैंक खाता विवरण या पासवर्ड कभी साझा न करें। साथ ही, अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। यह भी बताया गया कि अगर कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनके जवाब पुलिस टीम ने विस्तार से दिए। इस मौके पर दून पुलिस ने “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” का संदेश देते हुए आम जनता से साइबर जागरूकता बनाए रखने की अपील की।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों और इलाकों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments