देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दून पुलिस ने ड्रग्स रोकथाम अभियान के तहत बिधौली स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण कर 17 छात्र-छात्राओं का यूरिन टेस्ट किया। पुलिस, प्रशासन और डॉक्टरों की संयुक्त टीम द्वारा किए गए इस परीक्षण में सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
अभियान के तहत छात्रों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। दून पुलिस ने नशे में लिप्त पाए जाने वाले विद्यार्थियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि नशा छोड़ें, अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करें।

एसएसपी देहरादून ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित हॉस्टल, पीजी और छात्र आवागमन वाले स्थानों पर स्थित दुकानों पर नशे की सामग्री की बिक्री के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए।
इस कार्रवाई में उपजिलाधिकारी विकासनगर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, तहसीलदार विकासनगर, एडीशन सीएमओ, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे। जल्द ही अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ऐसे औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

Recent Comments