दीपावली पर दून पुलिस की मानवता — अकेले बुजुर्गों के घर पहुँची

फल-मिठाई व शुभकामनाएं देकर दिलाया सुरक्षा का आश्वासन

देहरादून। दीपावली के पावन अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने शहर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग नागरिकों के घर जाकर उनका हालचाल जाना और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों को फल व मिष्ठान भेंट करते हुए उनसे आदरपूर्वक उनकी कुशलक्षेम पुछी और कहा कि दून पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तत्पर है।

यह पहल वरिष्ठ नागरिकों में एकाकीपन कम करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस कर्मियों को देखकर कई बुजुर्ग भावुक हो उठे और उन्होंने अपने-अपने आशीर्वाद स्वरूप अधिकारियों के सिर पर हाथ फेर कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। दून पुलिस की इस पहल से स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले सीनियर सिटीजंस की नियमित रूप से कुशलक्षेम लेते रहें और किसी भी आपात स्थिति में उनकी सहायता सुनिश्चित करें। त्योहारों के दौरान समस्याओं और एकाकीपन से जूझ रहे बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता बनी रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments