साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला

देहरादून।  साइबर सेल की टीम द्वारा युवाओं को साइबर क्राइम तथा नशे के दुष्प्रभावों की दी विस्तृत जानकारी दी गई। एसएसपी दून के निर्देशों पर आमजन को साइबर फ्राड तथा नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए लगातार चल रहा दून पुलिस का अभियान।

अन्जान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड आदि साझा न करने की दी सलाह

साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल उसकी सूचना 1930 पर देने के लिए किया जागरूक। साइबर सेल टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल टीम के नेतृत्व में सेलाकुंई क्षेत्र अंतर्गत स्थित पीएम श्री इन्टर कॉलेज होरावाला विकासनगर विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के उपाय के संबंध में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

साइबर अपराधों के रोकथाम के सम्बन्ध में निम्न उपाय बताये गये

  • ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
  • सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
  • अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें
  • अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें
  • ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें
  • पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें
  • साईबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें
  • किसी भी प्रकार का साईबर क्राईम होने पर तत्काल उसकी रिपोर्ट हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर करे।

इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को cybercrime.gov.in एवं NCRP पोर्टल से सम्बन्धित सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गयी तथा उक्त जानकारी को अपने घर पर परिवारजनो को भी साझा करने हेतु अवगत कराया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments