देहरादून(आरएनएस)। यूथ रेडक्रास कमेटी एवं पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सदस्य 155 बार रक्तदान करने वाले अनिल वर्मा को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से कैसल ऑफ आर्ट थियेटर, एन सी आर (दिल्ली) में समारोह में ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड से विभूषित किया गया। इसके अलावा वर्मा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय, भारत के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चेयरमैन इंटरनेशनल वेलफेयर ह्यूमन राइट्स फाऊंडेशन डॉ. राम अवतार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि ट्रेनिंग ऑफीसर हरियाणा सरकार डॉ. राजिंदर सैनी द्वारा गाऊन तथा कैप पहनाकर, अवॉर्ड प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक की लाट पुरस्कार, अवॉर्ड बैज ऑफ ऑनर व गोल्डन पैन प्रदान करके की गई। उन्हें दूसरे चरण में वर्ल्ड रिकॉर्ड- 2025 से सम्मानित किया गया।संचालन एमबीआर की निदेशक सुष्मिता डे ने और धन्यवाद ज्ञापन द कैसल आर्ट यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रेम हरि हिमदेव ने किया। व्यवस्था में जयोति सैनी तथा आरती ने विशेष योगदान किया।

Recent Comments