

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. जैन ने अपनी तीन साहित्यिक कृतियां ‘इमली का चटकारा’ कहानी-संग्रह, ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ उपन्यास और ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ कविता-संग्रह मुख्यमंत्री को भेंट की।
मुख्यमंत्री ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति देने का प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना की।
उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जैन की रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के साथ-साथ दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

Recent Comments