देहरादून, 9 अप्रैल 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ दून पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत, पिछले एक सप्ताह में रायपुर थाना पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 227 व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया।
पुलिस ने इन सभी 227 शराबियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की और उनसे कुल 75,150/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पकड़े गए सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने और शांति भंग न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
रायपुर पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान सड़क किनारे खुले में, गाड़ियों में शराब पीने और पिलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसमें 01 अप्रैल से 07 अप्रैल तक 45 गाड़ियों को शराब पीकर वाहन चलाने में सीज करके 45 चालकों को गिरफ्तार भी किया गया . पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन से होने वाली अप्रिय घटनाओं और अशांति को रोका जा सके।

Recent Comments