देहरादून। सेलकुई पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की एक घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की गई ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूर्य प्रताप, गौरव सिंह और अंकित पवार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गौरव दिल्ली में शेफ का कार्य करता है और अपने साथियों से मिलने देहरादून आया था।
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद किया गया है, जिसमें अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये की ज्वैलरी, एक डेल कंपनी का लैपटॉप (कीमत 60,000 रुपये) और एक सैमसंग कंपनी का टीवी (कीमत 45,000 रुपये) शामिल है।
देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई में उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई, उ०नि० अनित कुमार, अ०उ०नि० भारत सिंह, कां० बृजेश, का० उपेंद्र भंडारी, कां० जितेंद्र (SOG देहात) और कां० आशीष (SOG) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Recent Comments