देहरादून। डोईवाला पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर नशा तस्कर जकरूद्दीन को बरेली से गिरफ्तार किया है। जकरूद्दीन पर पहले से ही डोईवाला पुलिस द्वारा 259 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार महिला तस्कर ताहिरा खातून को स्मैक बेचने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, जकरूद्दीन घटना के बाद से ही फरार था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जकरूद्दीन को झुमका चौक, बरेली से गिरफ्तार किया।
जकरूद्दीन ने पूछताछ में बताया कि उसने ताहिरा खातून को 259 ग्राम स्मैक बेची थी और अन्य राज्यों में भी भारी मात्रा में अवैध स्मैक बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जकरूद्दीन बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और इससे पहले कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था।

Recent Comments