देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा के वेश में घूम रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 11 ग्राम अवैध एमडीएमए (MDMA) बरामद किया, जिसकी मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में आती है।
यह कार्रवाई थाना लक्ष्मणझूला (जनपद पौड़ी गढ़वाल) पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी शंकर गिरी पुत्र कन्हैया गिरी (56 वर्ष) और टिहरी गढ़वाल निवासी मनीष पुत्र किशोरी लाल (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दिल्ली निवासी एक महिला अंजू राजपूत से एमडीएमए लेकर आते थे और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस व्यापार से उन्हें भारी मुनाफा होता था।

यह अभियान “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत चलाया गया, जिसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर कर रहे हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
एसएसपी भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने या एसटीएफ/एएनटीएफ को दें।
संपर्क नंबर:
0135-2656202, 9412029536
अभियान में शामिल अधिकारी:
- निरीक्षक भवानी शंकर पंत
- उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
- एएसआई योगेन्द्र सिंह
- हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन
- कॉन्स्टेबल रामचंद्र, दीपक नेगी, प्रशांत
- थाना लक्ष्मणझूला से एएसआई मनोज रमोला

Recent Comments