देहरादून – मसूरी में वाहनों को आग लगाकर उन्हें क्षतिग्रस्त करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान अभिषेक राज पुत्र जगमोहन राज निवासी टिहरी बायपास रोड, मसूरी, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को शिकायतकर्ता सुनील सिंह नवल ने कोतवाली मसूरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या MH PS 4185 को मसूरी-धनोल्टी बायपास रोड पर उनके घर के पास खड़ा किया गया था। रात्रि करीब 3:30 बजे जब शिकायतकर्ता बाहर आए तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी है, जिससे उनकी बुलेट मोटरसाइकिल जल गई तथा आसपास खड़ी अन्य मोटरसाइकिलें भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि रात्रि में अत्यधिक शराब के नशे में उसने उक्त घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त से पूछताछ में उसके पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Recent Comments