देहरादून। परेड ग्राउंड में 11 जनवरी को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारियों के कारण उत्पन्न व्यस्तता को देखते हुए उत्तरायणी कौतिक महोत्सव 2026 की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी मेला समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने देते हुए बताया कि अब यह महोत्सव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के स्थान पर 5, 6, 7 एवं 8 फरवरी 2026 को पूरे हर्षोल्लास और भव्य सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा।
श्री भट्ट ने कहा कि उत्तरायणी कौतिक केवल एक मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। परेड ग्राउंड की व्यस्तता के कारण आयोजन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए समिति ने सर्वसम्मति से तिथियों में यह परिवर्तन किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे नई तिथियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और परिवार सहित महोत्सव में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाएं।

Recent Comments