देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस परिवार इस समय गहरे शोक में है। द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अल्मोड़ा, उमा बिष्ट का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा –
“श्रीमती उमा बिष्ट जी का जाना समाज और राजनीति दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस कठिन घड़ी में मेरी और पूरे कांग्रेस परिवार की संवेदनाएँ बिष्ट परिवार के साथ हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और बिष्ट परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

Recent Comments