ई-रिक्शा संचालक एकजुट हों, नियमों का पालन करें: रघुनाथ नेगी

नशेड़ी चालकों को पुलिस के हवाले करें, जाम के लिए ई – रिक्शा चालक जिम्मेदार नहीं

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने ई-रिक्शा संचालकों को एकजुट होने और यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान किया। विकासनगर व आसपास क्षेत्रों में ई-रिक्शाओं की संख्या में भारी वृद्धि के बीच नेगी ने कहा कि संचालक अपने-अपने रूट निर्धारित कर संचालन करें, एक ही रूट पर एक ही समय में अधिक रिक्शे न चलाएं।

नेगी ने बाजार में जाम का ठीकरा ई-रिक्शाओं पर फोड़ने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आड़े-तिरछे खड़े अन्य वाहनों पर पुलिस-प्रशासन व परिवहन विभाग की नजर नहीं जाती, जबकि ई-रिक्शाओं पर ही कार्रवाई होती है। यह सौतेला व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। जाम रोकने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा, केवल संचालकों पर आरोप लगाना उचित नहीं। नियम पालन से आमजन को राहत मिलेगी और चालान से बचाव होगा।

मोर्चा किसी भी संचालक के अनावश्यक उत्पीड़न या शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगा। मोर्चा महासचिव आकाश पंवार ने अपील की कि नशा करके रिक्शा चलाने वालों को पुलिस के हवाले करें, यह सबका दायित्व है।

बैठक में विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, यूनियन अध्यक्ष अश्वनी कुमार, बिल्लू गिल्बर्ट, नाहिद खान, सफीक पांडे, नाजिर, मेहंदी हसन, अरविंद पाल, विकास, नरेंद्र तोमर, सोनू, नरेश चौहान, सादिक अंसारी, विक्की चौहान, गोविंद पवार, मुकुल, बृजेश, मनीष, चेतन, रमेश, भगत सिंह, राजेश, चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments