एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर

देहरादून ।  एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का सफल आयोजन विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षकों की जागरूकता और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना था।

साइबर सुरक्षा सत्र का संचालन सम्मानित विशेषज्ञ सतर्कता एवं शिक्षा गर्वित दुग्गल और रुचि शर्मा प्रधानाचार्या आशा मॉडर्न स्कूल सहारनपुर ने किया। सत्र का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गोपनीयता, डिजिटल फुटप्रिंट और छात्रों को जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की ओर मार्गदर्शन करने के महत्व जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों को विद्यालय के वातावरण में साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपायों और रणनीतियों से भी अवगत कराया गया।

दूसरे दिन का सत्र ‘विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण’ पर केंद्रित था, जिसका संचालन मानसी सिंघल प्रधानाचार्या माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल, हरिद्वार ने किया। सत्र में विद्यालय के वातावरण में छात्रों और शिक्षकों दोनों के भावनात्मक कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षक ने तनाव प्रबंधन, छात्रों में भावनात्मक संकट की पहचान और सहायक एवं समावेशी कक्षा वातावरण बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

कार्यक्रम को ‘प्रसिद्ध शिक्षाविद और सीओई के प्रमुख मनीष त्यागी’ की गरिमामयी उपस्थिति से और भी समृद्ध बनाया गया, जिनके बहुमूल्य विचारों और उत्साहवर्धक शब्दों ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया और शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास के महत्व पर बल दिया।

प्रधानाचार्या हरलीन कौर चौधरी ने रिसोर्स पर्सन्स और विशेष अतिथि का उनके बहुमूल्य विचारों को साझा करने और शिक्षकों के पेशेवर विकास में सार्थक योगदान देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। डायरेक्टर एडवोकेट पंकज होलकर ने भी सभा को संबोधित सम्बोधित करते हुए फैकल्टी को प्रोत्साहित किया कि वे आज के बदलते शैक्षिक परिदृश्य में छात्रों को प्रभावी ढंग से सहयोग देने के लिए अपने ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments