असम रेजीमेंट में शामिल होंगे आईएमए के 18 कैडेट्स, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून।  लोक भवन में आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) से पास आउट हो रहे 18 ऑफिसर कैडेट्स ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने कैडेट्स को पासिंग आउट पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल सैन्य करियर के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सभी कैडेट्स अब असम रेजीमेंट में सेवा देंगे। इनमें से 03 कैडेट्स सैनिक स्कूल कपूरथला, पंजाब से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने विशेष भावुकता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल कपूरथला से प्राप्त की थी और लंबे समय तक असम रेजीमेंट में गौरवपूर्ण सेवा दी है।

राज्यपाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश की सेवा के लिए एक सम्मानित और जिम्मेदारीपूर्ण मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना का हिस्सा बनकर वे राष्ट्र की सुरक्षा और अनुशासन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

उन्होंने सभी कैडेट्स से अपने कार्यों में सर्वोच्च पेशेवर क्षमता प्रदर्शित करने, हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने और दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ये कैडेट्स भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, मूल्यों और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments