रुड़की-लक्सर-जसपुर-रुद्रपुर-बागेश्वर में बिजली चोरी को मिला खुला लाइसेंस ! -रघुनाथ सिंह नेगी

लाइन लॉस 30-40%, AT&C लॉस 50-60%

रुड़की । विकासनगर जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता में विद्युत विभाग व बिजली चोरों की मिलीभगत का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जून 2025 तक अधिकांश वितरण खंडों में लाइन लॉस 30-40% पहुंच गया, जबकि AT&C लॉस 50-60% तक हो चुका है।

नेगी ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि रुड़की शहरी में 40.05%, रामनगर (रुड़की) 35.46%, जसपुर 32.69%, बागेश्वर 31.50%, रुद्रपुर द्वितीय 30.89%, लक्सर 28.98% और रुद्रप्रयाग 29.70% लाइन लॉस दर्ज किया गया। वहीं, लगभग 15 खंडों में 20-25% लॉस है। AT&C लॉस में टिहरी 66.78%, नैनी डांडा 61.87%, बाजपुर 63.2% और भिकिया सेण 61.64% शीर्ष पर हैं। प्रदेश का औसत लाइन लॉस 18.12% है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जनता की पीड़ा सरकार व विभाग को क्यों नहीं सुनाई दे रही? बिजली चोरी रोकने का सिस्टम फेल हो चुका है और उपभोक्ता चोरों-अधिकारियों की साठगांठ से पिस रहा है। नेगी ने विधायकों पर भी निशाना साधा कि क्या वे सिर्फ रेत-बजरी, ठेकेदारी व अवैध कारोबार के लिए चुने गए हैं?

मोर्चा ने सरकार से बिजली चोरी रोकने के लिए अवैध गठजोड़ का सफाया करने और सस्ती बिजली मुहैया कराने की मांग की। वार्ता में विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह व अतुल हांडा मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments