विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ द्वारा पर्यावरण सप्ताह का आयोजन

‘हर काम देश के नाम’

पिथौरागढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अंतर्गत 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ द्वारा 02 जून से 05 जून 2026 तक पिथौरागढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान विद्यालयी छात्रों के लिए यूनिट नर्सरी भ्रमण, पौधशाला तकनीकों एवं वर्मी कम्पोस्टिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देवकटिया सैन्य क्षेत्र में 348 मेडिकल रेजीमेंट एवं 14वीं बटालियन आईटीबीपी के सहयोग से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लगभग 1000 पौधे लगाए जाएंगे।

यक्षवती नदी के किनारे स्वच्छता एवं नदी पुनर्जीवन अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 55वीं बटालियन एसएसबी, 12 कुमाऊँ, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालयी छात्र भाग लेंगे। चंडाक हिल्स में स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा, जिसमें पूर्व सैनिक, स्वयंसेवी संस्थाएं, नागरिक प्रशासन तथा स्थानीय नागरिक सहभागिता करेंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस, 05 जून 2026 को पिथौरागढ़ छावनी क्षेत्र एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त डॉन बॉस्को स्कूल, पिथौरागढ़ में पर्यावरण विषयक चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ द्वारा आयोजित यह पर्यावरण सप्ताह स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया जाता है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments