भाजपा में तानाशाही का दौर, अजेंद्र अजय के बयान से खुलासा : धीरेंद्र प्रताप

कांग्रेस नेता बोले- भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ता पार्टी छोड़े, कांग्रेस करेगी स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी में अब लोकतंत्र का पूरी तरह दमन हो गया है। उन्होंने भाजपा नेता अजेंद्र अजय के हालिया बयानों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि इन बयानों से साफ हो गया है कि भाजपा में तानाशाही अपने चरम पर है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जब अजेंद्र अजय जैसे निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता को पार्टी में संयास लेने की बात कहनी पड़ रही है, तो यह भाजपा के भीतर पनप रहे असंतोष की पराकाष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में आज वरिष्ठ नेताओं की नहीं, बल्कि शीर्ष नेतृत्व की इच्छा चलती है।

उन्होंने भाजपा के उन सभी कार्यकर्ताओं से, जो पार्टी की तानाशाही नीतियों से परेशान हैं, पार्टी से बाहर निकलकर विद्रोह करने का आह्वान किया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इनमें से जो कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों में विश्वास रखते हैं, उनका कांग्रेस पार्टी खुले दिल से स्वागत करेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा में आज भीतरघात और असंतोष का माहौल है और पार्टी के बड़े-बड़े चेहरे खुलकर बोलने से डरते हैं। अजेंद्र अजय के बयान ने भाजपा के उसी अंदरूनी दबाव को बाहर ला दिया है, जिसे अब छिपाया नहीं जा सकता।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments