देहरादून। भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर सोमवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पंचायती मंदिर दर्शन लाल चौक घंटाघर देहरादून में प्रातः साढ़े ग्यारह बजे आहूत इस बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री उमाशंकर शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की वंदना से हुई। इस अवसर पर कार्यकारिणी द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही की औपचारिक पुष्टि की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस (जन्मोत्सव) पूरे धूमधाम और आयोजन के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया। इन सभी समितियों को कार्यक्रम प्रमुख को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा।
गठित उपसमितियां इस प्रकार रहीं:
· कार्यक्रम प्रमुख: कल्याण चक्रवर्ती
· मंच सज्जा समिति: प्रमुख – सीताराम नौटियाल, सदस्य – जीआर नौटियाल, प्रतिमा शर्मा, सावित्री शर्मा
· प्रचार समिति: प्रमुख – संजय खंडूरी, सदस्य – विजय ममगाई
· स्वागत समिति: प्रमुख – अरुण बाला शर्मा, सदस्य – अतुल शर्मा, पिंकी भगत
· जलपान एवं भोजन समिति: प्रमुख – मनोज कुमार शर्मा, सदस्य – विजय ममगाई, प्रतिमा शर्मा
· प्रेस समिति: प्रमुख – मनमोहन शर्मा, सदस्य – उमाशंकर शर्मा
बैठक में यह भी निर्धारित किया गया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दिनांक 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक यह आयोजन होगा।
इस अवसर पर पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित उमाशंकर शर्मा, पंडित सीताराम नौटियाल, पंडित मनोज कुमार शर्मा, पंडित जीआर नौटियाल, पंडित कल्याण चक्रवर्ती, पंडित विजय मंगाई, अरुण बाला शर्मा, प्रतिमा शर्मा, सावित्री शर्मा, सरोज बाला रतूड़ी, पंडित पीयूष गोड, अलका शर्मा, पंडित महेश कोठारी, पंडित गिरीश उप्रेती, पंडित संजय खंडूरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Recent Comments