भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन कर हिंसा के प्रयास की आशंका : कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी  01 सितम्बर को कांग्रेस मुख्यालय, राजपुर रोड पर प्रदर्शन कर हिंसा फैलाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने पत्र में कहा कि विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि भाजपा द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर हमला बोलने और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर हिंसा करने की योजना बनाई गई है। धस्माना ने कहा कि इस आशंका को देखते हुए उन्होंने रविवार को ही एसएसपी देहरादून को उचित सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का रवैया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और यह कांग्रेस के नेताओं को डराने-धमकाने की सुनियोजित कोशिश है। धस्माना ने कहा कि अगर ऐसी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा, प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा इस तरह की राजनीति जारी रखती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से उसका कड़ा जवाब देंगे।

यहां देखें कांग्रेस द्वारा डीजीपी को प्रेषित पत्र

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments